मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान अनुसंधान जर्नल (हिन्दी)

ISSN 0973-8568

म.प्र. सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान, उज्जैन द्वारा प्रकाशित मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान अनुसंधान जर्नल अन्तर्विषयक प्रकृति का पीयर रिव्यूड अर्धवार्षिक जर्नल है । जर्नल के प्रकाशन का उद्देश्य समाज विज्ञान में अध्ययन एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा समसामयिक विषयों पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं अन्य अध्येताओं को लेखन एवं संदर्भ हेतु समुचित अवसर प्रदान करना है।
समाज विज्ञानियों एवं शोधार्थियों से भारतीय एवं क्षेत्रीय सन्दर्भों पर समसामयिक विषयों यथा-सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक, विकासात्मक, प्रशासनिक मुद्दों, समस्याओं एवं प्रक्रियाओं पर शोधपरक आलेख एवं पुस्तक समीक्षाएँ आमंत्रित है। जर्नल में प्रकाशन हेतु समाज विज्ञान के किसी भी पक्ष पर प्राथमिक तथ्यों पर आधारित शोध एवं साहित्य की समीक्षा पर आधारित विश्लेषणात्मक शोध आलेख प्रेषित कर सकते हैं।
इस संदर्भ में किसी प्रकार का पत्र व्यवहार निम्न पते पर कर सकते हैं-
संपादक
मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान अनुसंधान जर्नल
म.प्र. सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान
6, प्रोफेसर रामसखा गौतम मार्ग, भरतपुरी प्रशासनिक प्रक्षेत्र
उज्जैन (म.प्र.) 456010
ई मेल: mpissr@yahoo.co.in
mpissrhindijournal@gmail.com

शोध आलेख एमएस वर्ड में A-4 आकार के पेपर पर डबल स्पेस में कृति देव 010 फोंट में टाइप होना चाहिए। शोध आलेख 4000 से 7000 शब्दों के बीच होना चाहिए। शोध आलेख के साथ 150 शब्दों में शोध आलेख का सारांश भी भेजें।
शोध आलेख mpissr@yahoo.co.in अथवा mpissrhindijournal@gmail.com पर ईमेल करें।
प्रकाशन हेतु प्राप्त प्रत्येक शोध आलेख की आंतरिक समीक्षा के उपरांत विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। समसामयिक प्रासंगिकता, स्पष्ट एवं तार्किक विश्लेषण, सरल एवं बोधगम्य भाषा, उचित प्रविधि आदि शोध आलेख के प्रकाशन हेतु स्वीकृति के मानदंड होंगे। किसी भी शोध आलेख को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार संपादक का होगा।
सभी टिप्पणियाँ एवं संदर्भ शोध आलेख के अंत में दिए जाएं तथा शोध आलेख में यथा स्थान निहित उद्धरण (In-text citation) आवश्यक रूप से करें।